मिशन शक्ति टीम ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलवाया

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (20/09/2025): ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस (Surajpur Police Station) की मिशन शक्ति टीम (Mission Shakti Team) ने शनिवार को एक सराहनीय कार्य करते हुए एक गुमशुदा नाबालिग बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाया। पुलिस ने जानकारी दी कि नियमित गश्त के दौरान तिलपता गोलचक्कर पर टीम को लगभग 14 वर्षीय बालिका अकेली घूमती हुई दिखाई दी। प्रारंभिक बातचीत में यह सामने आया कि बालिका बोलने और सुनने में असमर्थ है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उसकी पहचान करने और परिजनों तक पहुँचाने की प्रक्रिया शुरू की।

खोजबीन के बाद यह पता चला कि बालिका ग्राम सैनी, थाना इकोटेक-3 क्षेत्र की निवासी है। पुलिस टीम ने उसके परिवार से संपर्क कर बालिका को सकुशल सुपुर्द कर दिया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने सूरजपुर पुलिस और मिशन शक्ति टीम के प्रयासों की सराहना की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 अभियान (Mission Shakti 5.0 Campaign) के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। प्रत्येक मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है, ताकि समाज में महिलाओं और बच्चियों के प्रति सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।