New Delhi News (19 September 2025): दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2025 के नतीजे आ गए हैं। इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बाज़ी मारी है और अध्यक्ष समेत तीन पदों पर जीत हासिल की है। वहीं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने उपाध्यक्ष पद पर कब्ज़ा कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के उम्मीदवार आर्यन मान ने एनएसयूआई की जोश्लिन नंदिता चौधरी को हराकर जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के राहुल झांसला ने बड़ी जीत हासिल कर सबको चौंका दिया। राहुल ने कुल 29,339 वोट हासिल किए और एबीवीपी के गोविंद तंवर को मात दी। इस तरह राहुल झांसला डीयू में कांग्रेस की लाज बचाने वाले अकेले विजेता बने।
राहुल झांसला अलवर, राजस्थान के रहने वाले हैं और एक सक्रिय छात्र नेता के रूप में पहचान रखते हैं। उनकी वेबसाइट के अनुसार, वह लगातार छात्र अधिकारों, युवा सशक्तिकरण और कैंपस के मुद्दों पर काम करते रहे हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज से ग्रैजुएशन किया और बैचलर ऑफ लॉ की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में वह पोस्ट-ग्रैजुएशन कर रहे हैं। राहुल कैंपस राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं। हॉस्टल की साफ-सफाई, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और छात्रों की अन्य समस्याओं को लेकर उन्होंने कई विरोध प्रदर्शन किए। भूख हड़ताल से लेकर बड़े छात्र आंदोलनों तक वह हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहे।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि यह चुनाव केवल एबीवीपी के खिलाफ नहीं था, बल्कि डीयू प्रशासन, दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार, संघ-भाजपा और दिल्ली पुलिस की संयुक्त ताकत के खिलाफ था। उन्होंने लिखा कि इसके बावजूद डीयू के हजारों छात्र एनएसयूआई के साथ मजबूती से खड़े रहे और पार्टी के उम्मीदवारों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। चौधरी ने राहुल झांसला और सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार-जीत चाहे जैसी भी हो, एनएसयूआई हमेशा विद्यार्थियों और उनके मुद्दों के लिए संघर्ष करती रहेगी और आने वाले समय में और भी मज़बूती से उभरेगी।
कुल मिलाकर डूसू चुनाव 2025 में एबीवीपी ने अपनी पकड़ मज़बूत की है, लेकिन राहुल झांसला की जीत से एनएसयूआई ने भी यह संदेश दिया है कि छात्र राजनीति में उसका प्रभाव अभी बाकी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।