Noida: 1.70 करोड़ की ठगी मामले में 3 आरोपी को पुलिस ने दबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (19/09/2025):‌ नोएडा साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक बड़े धोखाधड़ी गिरोह (Fraud Gang) का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गाजियाबाद से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर सेक्टर-62 निवासी एक व्यक्ति से करीब 1.70 करोड़ रुपये ठग लिए थे।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने वीडियो कॉल कर पीड़ित को “डिजिटल अरेस्ट” (“Digital Arrest”) किया और कहा कि उसका मोबाइल फोन अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल हुआ है। गिरफ्तारी का भय दिखाकर भारी रकम अपने खातों में डलवाई। जांच के दौरान संदिग्ध बैंक खातों को तुरंत फ्रीज कराया गया और अब तक 17.48 लाख रुपये वापस कराए जा चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार (मधेपुरा, बिहार), विद्यासागर यादव (दरभंगा, बिहार) और अवनीश कुमार (मुजफ्फरपुर, बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि ये लोग बैंक खातों के जरिए रकम निकालकर अपने साथियों तक पहुंचाते थे और इसके बदले कमीशन पाते थे। इनके खातों से अब तक लाखों रुपये के लेन-देन के सबूत मिले हैं।

पुलिस ने कहा है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और त्योहारों से पहले साइबर ठगी के ऐसे मामलों से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।