पीजीडीएवी कॉलेज चुनाव इजेक्शन में कनक देधा ने रचा इतिहास

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (19 सितंबर 2025): दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न हो गए हैं, जिनमें पीजीडीएवी मॉर्निंग कॉलेज से कनक डेढ़ा ने अध्यक्ष पद पर विजय हासिल कर अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है।

कनक डेढ़ , चौरा रघुनाथपुर के चौधरी जैमल मास्टर जी की पोती हैं। उल्लेखनीय है कि कनक के परदादा ने 22 वर्षों तक चौरा रघुनाथपुर के प्रधान पद की जिम्मेदारी निभाई थी। राजनीति और जनसेवा की इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए कनक डेढ़ा अपने परिवार की पहली बेटी हैं, जिन्होंने चुनावी मैदान में उतरकर विजय प्राप्त की है।

कनक के दादाजी चौधरी जैमल मास्टर जी ने अपनी स्नातक शिक्षा जामिया से पूरी की थी। परिवार और क्षेत्र में उनकी एक सम्मानित छवि रही है, और अब उनकी पोती ने छात्र राजनीति में जीत हासिल कर इस परंपरा को नई दिशा दी है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरा चौरा रघुनाथपुर गाँव हर्षोल्लास में डूबा हुआ है और ग्रामीणों ने कनक देधा की सफलता को गाँव के गौरव और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।