भाजपा ने किया चुनाव आयोग के SIR का स्वागत, कांग्रेस-आप पर साधा निशाना

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (18 सितंबर 2025): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रेस वार्ता कर चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में शुरू किए गए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कार्यक्रम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लंबे समय से दिल्ली की मतदाता सूची को शुद्ध और सही बनाए रखने के लिए प्रयासरत रही है और अब चुनाव आयोग की यह पहल लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम साबित होगी।

सचदेवा ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल इस प्रक्रिया का विरोध केवल इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इसमें घुसपैठियों और फर्जी वोटरों के नाम हटाए जाएंगे, जो इनके वोट बैंक माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लालच और वादों के दम पर फर्जी वोट बनवाने का काम करती रही हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि हाल के विधानसभा चुनावों में दिल्ली की मतदाता सूची में गंभीर गड़बड़ियां पाई गईं। उन्होंने बताया कि एक ही पते पर 60 से 100 तक वोट बने हुए मिले और यहां तक कि फुटपाथ पर नकली घर नंबर डालकर अल्पसंख्यक वोट भी जोड़े गए। सचदेवा ने कहा कि 2014 के बाद 2015 में हुए विधानसभा चुनावों में अचानक 13 लाख नए वोट जुड़ गए और 2020 के चुनाव में भी 8 लाख से अधिक वोट बढ़ गए। जांच में पाया गया कि इनमें बड़ी संख्या में घुसपैठियों और गैर-नागरिकों के नाम शामिल किए गए थे। इस संबंध में भाजपा ने चुनाव आयोग को 10,000 पन्नों की विस्तृत शिकायत और बूथ स्तर की जांच रिपोर्ट भी सौंपी थी।

उन्होंने आगे कहा कि अब चुनाव आयोग की नई प्रक्रिया के तहत 2002 की वोटर लिस्ट को आधार बनाया जाएगा। जिन लोगों के नाम उस सूची में दर्ज हैं, उन्हें केवल एन्यूमरेशन फॉर्म भरना होगा, जबकि जिनका नाम सूची में नहीं है, वे अपने माता-पिता के नाम की प्रतिलिपि लगाकर नाम जुड़वा सकेंगे। भाजपा कार्यकर्ता इस पूरी प्रक्रिया में दिल्लीवासियों को हर संभव सहयोग देंगे।

सचदेवा ने स्पष्ट कहा कि भाजपा का लक्ष्य है कि दिल्ली की मतदाता सूची केवल वास्तविक मतदाताओं की हो, उसमें फर्जी या घुसपैठियों के नाम शामिल न हों। उन्होंने कहा कि वोट प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और यह लोकतंत्र की नींव है। फर्जी वोट लोकतंत्र पर कलंक हैं, जिन्हें खत्म करने के लिए भाजपा पूरी तरह चुनाव आयोग के साथ खड़ी है। उन्होंने दोहराया कि पार्टी और उसके कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रिय रहकर दिल्ली के मतदाताओं को उनका सही हक दिलाने का काम करेंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।