वर्ष 2026 तक दिल्ली का सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगा: सीएम रेखा गुप्ता
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (18/09/2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने गुरुवार को भारत मंडपम में आयोजित 26वें SAFE Annual Convention 2025 और तीसरे संस्करण की SIAM Green Plate EV Rally में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली को स्वच्छ और हरित राजधानी बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों की जानकारी दी।
स्वच्छ और हरित राजधानी का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार दृढ़ संकल्प के साथ भविष्य के लिए तैयार राजधानी का निर्माण कर रही है। ईवी रैली जैसे कार्यक्रम न केवल पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में महत्वपूर्ण हैं बल्कि ये लोगों को जागरूक कर उन्हें इस परिवर्तन का हिस्सा भी बना रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट लक्ष्य रखा कि वर्ष 2026 तक दिल्ली का सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगा। यह कदम प्रदूषण कम करने और लाखों नागरिकों को स्वस्थ, सुरक्षित व सुविधाजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा सहित कई अतिथि मौजूद रहे। सभी ने मिलकर दिल्ली को पर्यावरण अनुकूल और भविष्य उन्मुख बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।