नो हेलमेट तो नहीं मिलेगा फ्यूल : गौतमबुद्ध नगर में विशेष अभियान शुरू

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (18/09/2025): सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और हेलमेट न पहनने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जनपद गौतमबुद्ध नगर में 1 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तक “नो हेलमेट, नो फ्यूल” विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक प्रभावी कदम है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 129 तथा उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली 1998 के नियम 201 के अनुसार सभी दोपहिया चालकों और सवारियों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप हेलमेट पहनना अनिवार्य है। इन नियमों का उल्लंघन अधिनियम की धारा 177 के तहत दंडनीय है, जिसमें जुर्माने का प्रावधान है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद के सभी पेट्रोल एवं डीजल पंप संचालक अपने प्रतिष्ठानों पर “नो हेलमेट, नो पेट्रोल – आपका जीवन है अनमोल” संबंधी बैनर और होर्डिंग्स (10×5 फीट आकार में) अवश्य लगाएं। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि किसी भी दोपहिया चालक या सहयात्री ने यदि हेलमेट नहीं पहना है तो उसे पेट्रोल या डीजल न दिया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी पंप संचालक अपने प्रतिष्ठानों को हर समय सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखें ताकि किसी भी विवाद की स्थिति में फुटेज का अवलोकन कर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

जिला प्रशासन का मानना है कि इस अभियान से लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में कमी आएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।