यमुना प्राधिकरण CEO डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने साझा की 2024 की उपलब्धियां, 2025 की प्राथमिकताएं

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (31 दिसंबर 2024): हम सभी अब कुछ ही घंटों में नए साल में प्रवेश करने वाले हैं। इस खास अवसर पर टेन न्यूज नेटवर्क की टीम ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह से खास साक्षात्कार में 2024 की उपलब्धियों एवं 2025 की प्रमुख प्राथमिकताओं को लेकर विशेष बातचीत की है। विशेष साक्षात्कार में डॉ अरुणवीर सिंह ने वर्ष 2024 को यमुना प्राधिकरण के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष बताया और 2025 के लिए बड़े लक्ष्यों और सपनों को साझा किया।

2024: उपलब्धियों की बेमिसाल कहानी

डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण के इतिहास में सबसे बड़ी उपलब्धि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण है। यह एयरपोर्ट महज 2 साल, 2 महीने, और 11 दिनों में बनकर तैयार हुआ है। 9 दिसंबर 2024 को यहां वैलिडेशन फ्लाइट की शुरुआत हो चुकी है, और अप्रैल 2025 से कमर्शियल उड़ानें शुरू हो जाएंगी। उन्होंने इसे न केवल भारत बल्कि दुनिया के सबसे तेज तैयार होने वाले एयरपोर्ट्स में से एक बताया।

फिल्म सिटी: अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रोजेक्ट

ग्लोबल टेंडर प्रक्रिया में सफलता के बाद फिल्म सिटी का कार्य आरंभ हो गया है। डिज्नी और यूनिवर्सल स्टूडियो जैसे थीम पार्क यहां स्थापित किए जाएंगे। यह प्रोजेक्ट 30 एकड़ भूमि में पहले चरण में शुरू होगा और 2025 में अगले चरणों में विस्तार होगा।

उद्योग और रोजगार का विस्तार

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 10 कंपनियों ने अपने उद्योग स्थापित किए हैं। VIVO ने 170 एकड़ भूमि पर काम शुरू किया है, जहां प्रतिदिन 2 लाख मोबाइल का उत्पादन हो रहा है। पतंजलि फूड पार्क की निर्माण प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है।

आवासीय क्षेत्र में प्रगति

3500 घर बनकर तैयार हो गए हैं और कई लोग यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में रहना शुरू कर चुके हैं। एयरपोर्ट संचालन शुरू होने के बाद इस क्षेत्र में और तेजी आने की उम्मीद है।

मास्टर प्लान 2041: भविष्य की दिशा

डॉ. सिंह ने बताया कि 2041 का मास्टर प्लान अनुमोदित हो चुका है। इसमें चोला, अमृतसर-कोलकाता लाइन, और दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर को जोड़ा गया है। बल्लभगढ़-जेवर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे और चार इंटरचेंज के निर्माण को बड़ी उपलब्धियों में गिना गया।

स्पोर्ट्स और ओलंपिक पार्क का निर्माण

स्पोर्ट्स एक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का ओलंपिक पार्क और वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं।

सेमीकंडक्टर हब

डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि 2025 में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र सेमीकंडक्टर हब के रूप में विकसित होगा। पांच बड़ी कंपनियां सेमीकंडक्टर उत्पादन शुरू करेंगी।

कनेक्टिविटी में सुधार

रैपिड रेल, मेट्रो कनेक्टिविटी, और अमृतसर-कोलकाता व दिल्ली-मुंबई अंडरग्राउंड लाइनों पर काम शुरू किया जाएगा। डायमंड लाइन की 5 किमी मेट्रो योजना को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

नए प्रोजेक्ट्स और योजनाएं

2025 में डीएमसी-2 और फ्रीटेक जैसे प्रोजेक्ट्स शुरू होंगे। यमुना प्राधिकरण इंफ्रास्ट्रक्चर बांड भी लॉन्च करेगा।

डॉ. अरुणवीर सिंह ने सभी स्टेकहोल्डर्स, किसान, और उद्योगपतियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “नया साल सभी के लिए नई ऊर्जा, नए सपनों और नई उपलब्धियों के साथ आए। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र विश्वस्तरीय विकास का केंद्र बनेगा।”

टेन न्यूज़ की टीम ने डॉ. अरुणवीर सिंह को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण के विकास की सराहना की। डॉ. सिंह ने टीम को बधाई देते हुए कहा, “आपका समाचार समूह नई ऊंचाइयों को छुए, मेरी यही शुभकामनाएं हैं।”

यमुना प्राधिकरण के विकास और नई योजनाओं के साथ, 2025 का वर्ष निश्चित रूप से क्षेत्र और देश के विकास में एक नई गाथा लिखेगा।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।