तीसरे UP International Trade Show 2025 के लिए ग्रेटर नोएडा तैयार | Greater Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (17/09/2025): ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट (India Expo Mart) में 25 सितंबर से 29 सितंबर तक होने वाले तीसरे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) की मेजबानी को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत व चौड़ीकरण, ट्रैफिक व्यवस्था, ग्रीनरी, लाइटिंग व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरा (CCTV Cameras) लगाने जैसे कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।

इस बार ट्रेड शो में 2500 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे और करीब दो लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कर सकते हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi), कई देशों के राजनयिक और अति विशिष्ट अतिथि भी इसमें शामिल होंगे। इस बार के शो का कंट्री पार्टनर (Country Partner) रूस (Russia) है।

प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार (CEO NG Ravi Kumar) ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि तैयारियों में कोई कमी न छोड़ी जाए। एक्सपो मार्ट के आसपास ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) से बचने के लिए गलगोटिया अंडरपास से नासा पार्किंग (NASA Parking) तक सड़क को चौड़ा किया गया है और सेंट्रल वर्ज पर प्रोटेक्शन वॉल बना दी गई है। नासा गोलचक्कर की सड़क पहले ही चार लेन की जा चुकी है। नासा पार्किंग स्थल में 8000 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा एक्सपो मार्ट परिसर और आसपास 45 सीसीटीवी कैमरे (CCTV Cameras) लगाए जा रहे हैं। नासा पार्किंग गोलचक्कर और प्रवेश द्वारों पर कैमरे लगाए जाएंगे और इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जिससे पार्किंग स्थल और वाहनों की आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा सके। लगभग 15 डार्क स्पॉट चिन्हित कर वहां लाइटें (Lights) लगाई जा रही हैं। साथ ही आगंतुकों को ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी देने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया जा रहा है।

हाल ही में बारिश के चलते शहर की कई सड़कों पर गड्ढे हो गए थे, जिन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। सेंट्रल वर्ज को पेंट करके आकर्षक बनाया जा रहा है। हरियाली और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की इन तैयारियों से साफ है कि इस बार यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 को सफल और भव्य आयोजन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।