22 वर्षीय शशांक अपहरणकांड का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (16/09/2025): ग्रेटर नोएडा पुलिस ने गाजियाबाद के मार्बल व्यापारी के 22 वर्षीय बेटे शशांक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने कुल पाँच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है, जबकि इस गैंग की मास्टरमाइंड महिला साथी अभी फरार है।

डीसीपी साद मिया खान के अनुसार, 9 सितंबर को गाजियाबाद निवासी व्यापारी रामप्रकाश गुप्ता ने अपने पोते शशांक के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। शशांक का मोबाइल फोन बंद था और उसकी कार दनकौर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर लावारिस हालत में मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर लगातार पाँच दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया।

पुलिस की मेहनत रंग लाई और जेवर थाना क्षेत्र में अपहरणकर्ताओं का पता चला। मुठभेड़ में दो आरोपी आलोक और मोहित पुलिस की गोलीबारी में घायल होकर पकड़े गए। इसके बाद कॉम्बिंग अभियान में पुलिस ने तीन और आरोपियों – श्याम सुंदर, सुमित और निमय – को भी दबोच लिया।

जांच में सामने आया कि इस गैंग की योजना को अंजाम देने में प्रीति उर्फ निशा नामक युवती की अहम भूमिका थी। उसी ने एक नया नंबर लेकर शशांक से दोस्ती की और 9 सितंबर को मिलने के बहाने बुलाकर उसे अपहरणकर्ताओं के हवाले कर दिया। फिलहाल वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस अपहरण की साजिश का सूत्रधार निमय है, जो टूर एंड ट्रेवल्स का काम करता है। टाइल्स के धंधे से जुड़े शशांक को देखकर उसने अपहरण और फिरौती की योजना बनाई थी। इसके पीछे उसका मकसद कर्ज चुकाना और बड़ी रकम हासिल करना था। योजना को सफल बनाने के लिए उसने अपने परिचित आलोक और मोहित को शामिल किया, जबकि श्याम सुंदर (जो मोहित का मामा है और कन्नौज का निवासी है) को भी साथ ले लिया। बाद में प्रीति को भी इस साजिश में शामिल किया गया।

डीसीपी साद मिया खान ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और फरार महिला आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। इस पूरी घटना ने यह साफ कर दिया कि आर्थिक दबाव और लालच कैसे युवाओं को आपराधिक रास्ते पर धकेल सकता है। वहीं, समय रहते की गई पुलिस कार्रवाई ने न सिर्फ एक व्यापारी परिवार को बड़ी राहत दी, बल्कि शहरवासियों में भी सुरक्षा का विश्वास जगाया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।