गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का कार्यकर्ता संवाद
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (15/09/2025): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने सोमवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के सभागार में भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर एवं नोएडा महानगर के संयुक्त कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में जिले और महानगर के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्थानीय मुद्दों को खुले मंच पर रखा।
भ्रष्टाचार पर प्रहार, विकास पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार चरम पर था। बड़े-बड़े घोटालों ने जनता का विश्वास तोड़ा था। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास और सुशासन की नई दिशा पकड़ी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के शासनकाल में प्रदेश में अराजकता, भ्रष्टाचार और भय का माहौल व्याप्त था। तब हर जिले में एक-एक मुख्यमंत्री बैठे हुए थे, जो लूटपाट और दबाव का वातावरण तैयार किए हुए थे, उन्होंने कहा। आज प्रदेश में सैकड़ों योजनाओं पर काम हो रहा है और भ्रष्टाचार व भय मुक्त वातावरण में सरकार विकास की नई गाथा लिख रही है।

स्थानीय मुद्दों को रखा गया सामने
संवाद के दौरान कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष कई स्थानीय समस्याएं रखीं। इनमें बिल्डरों द्वारा फ्लैट रजिस्ट्री में हो रही देरी, प्राधिकरणों द्वारा गांवों के विकास कार्य, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को नगर निगम का दर्जा देने की मांग, तथा प्राधिकरणों की बोर्ड मीटिंग में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने जैसी प्रमुख बातें शामिल रहीं। उपमुख्यमंत्री ने इन मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।

भाजपा संगठन को और मजबूत करने का संकल्प
इस अवसर पर गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, एमएलसी नरेन्द्र सिंह भाटी, विधायक धीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, पूर्व विधायक नवाब सिंह नागर, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष महेश चौहान सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभा में विजय भाटी, विमला बाथम, बिजेन्द्र भाटी, सुषमा सिंह, धर्मेन्द्र कोरी, सतेन्द्र नागर, कर्मवीर आर्य, मनोज गर्ग, राहुल पंडित, राज नागर, डिम्पल आनंद, सत्यपाल शर्मा, पंकज रावल, सुशील भाटी, अर्पित तिवारी, मनोज भाटी, राजीव सिंघल, गुरुदेव भाटी, सुनील ठाकुर, जितेन्द्र भाटी, मनीष शर्मा सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण को प्रदर्शित किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।
यह संवाद केवल स्थानीय समस्याओं के समाधान का मंच नहीं रहा, बल्कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का प्रतीक भी बना। उपमुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुआ यह आयोजन भाजपा के राजनीतिक और सामाजिक संकल्पों को नई दिशा देने वाला साबित हुआ।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।