New Delhi News (15/09/2025): राजधानी दिल्ली में रविवार देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे प्रशासनिक तंत्र और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वित्त मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की BMW कार से टक्कर के बाद मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं।
धौला कुआं पिलर नंबर 67 के पास नवजोत सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार BMW कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नवजोत सिंह गंभीर रूप से घायल हुए और उनकी पत्नी भी बुरी तरह जख्मी हो गईं। चश्मदीदों का कहना है कि कार एक महिला, गगनप्रीत कौर, चला रही थी, जो हादसे के बाद अपने पति के साथ मिलकर घायलों को टैक्सी से अस्पताल ले गई।
परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद नजदीकी अस्पताल ले जाने की बजाय 22 किलोमीटर दूर जीटीबी नगर स्थित न्यू-लाइफ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नवजोत सिंह को मृत घोषित कर दिया। बेटे ने कहा कि “अगर समय पर पास के अस्पताल में पहुंचा दिया जाता, तो पिता की जान बच सकती थी।”
यह मामला राजनीतिक रंग भी लेने लगा है। आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि अगर दिल्ली सरकार की फरिश्ते योजना बंद न की गई होती, तो घायलों का नजदीकी अस्पताल में तुरंत इलाज शुरू हो जाता। उन्होंने कहा कि इस योजना से अब तक 26,000 से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा चुकी थी।
फिलहाल पुलिस ने BMW चालक गगनप्रीत कौर को हिरासत में ले लिया है और वाहन जब्त कर लिया गया है। लेकिन यह हादसा राजधानी में road safety (सड़क सुरक्षा) और emergency healthcare (आपातकालीन इलाज व्यवस्था) की पोल खोलता दिख रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।