ईशान शिक्षण संस्थान, ग्रेटर नोएडा में “ओरियेन्टेशन दीक्षारम्भ 2025” का डीएम मेधा रूपम ने किया शुभारम्भ

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (13/09/2025): ईशान शिक्षण संस्थान, ग्रेटर नोएडा में सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए “ओरियेन्टेशन दीक्षारम्भ 2025” (“Orientation Commencement 2025”) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम (DM Medha Roopam) ने किया।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प एवं कठिन परिश्रम के बल पर कोई भी बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे स्वयं मनोविज्ञान की छात्रा रही हैं।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने संस्थान के चेयरमैन डा‌डी.के. गर्ग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा तुषार आर्य तथा डा अमन आर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्थान ने इस जनपद में वैदिक संस्कृति को संजोए रखने में सराहनीय योगदान दिया है। आयुर्वेदिक अस्पताल द्वारा दी जा रही सेवाओं की भी उन्होंने विशेष सराहना की तथा संस्थान को जनपद का “सबसे उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान” की उपाधि प्रदान की। इस अवसर पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने परिसर में वृक्षारोपण किया। संस्थान प्रबंधन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पधारे आईएफएस (सेवानिवृत्त) डी आर बंसल ने विद्यार्थियों को एकाग्रता एवं कठिन परिश्रम से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए तथा प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनका परिवार भी प्रशासनिक एवं पुलिस सेवाओं के माध्यम से देश की सेवा कर रहा है।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में संस्थान के एल्यूमनी एवं मोटिवेशनल स्पीकर तपस दास महापात्रा तथा लेखिका एवं डिजिटल क्रिएटर कामिनी कुसुम ने विद्यार्थियों को कौशल विकास, अध्ययन की तकनीक एवं सफलता प्राप्त करने के सूत्रों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधन समिति द्वारा विद्यार्थियों को टी-शर्ट, मेडिकल किट इत्यादि का वितरण किया गया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।