New Delhi News (12/09/2025): राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में आज 1000 CCTV कैमरों की स्थापना का शुभारंभ किया गया। यह पहल दिल्ली कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा (Parvesh Varma) के नेतृत्व में की गई है। कैमरों के लगने से न केवल अपराधों पर अंकुश लगेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को अधिक सुरक्षित माहौल भी मिलेगा।
इस मौके पर वाल्मीकि सदन, मंदिर मार्ग से सुबह 9:30 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मंत्री ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग करके लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर मुलाकात का सिलसिला जारी रहा। सुबह 10 बजे 4 नंबर, धोबी घाट, रकाबगंज गुरुद्वारा में और सुबह 10:15 पर 5 नंबर, धोबी घाट, रकाबगंज गुरुद्वारा में जनसंपर्क कार्यक्रम हुआ। इसके अलावा 15 नंबर, धोबी घाट, साउथ एवेन्यू पर सुबह 10:30 बजे और 16 नंबर, धोबी घाट, कृष्णा मेनन लेन पर सुबह 10:45 बजे नागरिकों से सीधा संवाद किया गया।
मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि CCTV कैमरों का यह नेटवर्क क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही आश्वस्त किया कि आने वाले समय में नई दिल्ली विधानसभा को स्मार्ट सुरक्षा सुविधाओं से पूरी तरह लैस किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।