ज्ञान भारतम् सम्मेलन में प्रधानमंत्री करेंगे पोर्टल का शुभारंभ

टेन न्यूज़ नेटवर्क

National News (11 September 2025): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 सितंबर, 2025 को शाम लगभग 4:30 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित ज्ञान भारतम् पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे ज्ञान भारतम् पोर्टल का शुभारंभ करेंगे, जो पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण, संरक्षण और सार्वजनिक पहुंच को गति देने के लिए एक समर्पित डिजिटल प्लेटफॉर्म है। प्रधानमंत्री सम्मेलन में उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

यह तीन दिवसीय सम्मेलन 11 से 13 सितंबर तक “पांडुलिपि विरासत के माध्यम से भारत के ज्ञान धरोहर की पुनःप्राप्ति” विषय पर आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य भारत की अद्वितीय पांडुलिपि संपदा को पुनर्जीवित करना और इसे वैश्विक ज्ञान संवाद के केंद्र में स्थापित करना है। इसमें देश-विदेश के अग्रणी विद्वान, संरक्षण विशेषज्ञ, प्रौद्योगिकीविद और नीति निर्माताओं की भागीदारी हो रही है।

सम्मेलन के दौरान दुर्लभ पांडुलिपियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही पांडुलिपि संरक्षण, डिजिटलीकरण तकनीक, मेटाडेटा मानक, कानूनी संरचनाएं, सांस्कृतिक कूटनीति और प्राचीन लिपियों के अर्थ-निर्धारण जैसे विषयों पर विद्वानों की प्रस्तुतियां होंगी।

ज्ञान भारतम् सम्मेलन से उम्मीद है कि भारत की समृद्ध पांडुलिपि परंपरा को न केवल संरक्षित किया जाएगा, बल्कि इसे वैश्विक स्तर पर व्यापक पहचान और उपयोगिता भी मिलेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।