भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) का अनिश्चितकालीन धरना जारी, 15 सितंबर को बुलाई बैठक!
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (11/09/2025): भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) द्वारा चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना आज भी जारी रहा। यह धरना संगठन के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह मीणा के नेतृत्व में आयोजित किया गया है। धरने के दौरान किसानों की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर जोरदार तरीके से आवाज़ उठाई गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज की मौजूदगी में धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। संगठन ने यह निर्णय लिया है कि आगामी 15 सितंबर को सभी प्रमुख पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में उन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिए गए समय की अवधि पूरी हो चुकी होगी, जिसे 15 सितंबर तक का आश्वासन दिया गया था। ऐसे में संगठन अगली रणनीति तय करने के लिए एकजुट होकर विचार-विमर्श करेगा। बैठक में भविष्य की योजना, आंदोलन की दिशा और प्रशासन की प्रतिक्रिया के आधार पर अगले कदमों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा। संगठन के अनुसार यदि संतोषजनक समाधान नहीं मिला, तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।
आज के धरने में प्रमुख रूप से सीनील सिंह, दिनेश कुमार, गज़ब सिंह, लखपत सिंह, नरेश भाटी, नरसिंह, शीले रावत, ओमपाल सिंह और हरिओम भाटी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में किसानों के हक की लड़ाई को अंतिम परिणाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया।भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) का यह आंदोलन लगातार सरकार और प्रशासन का ध्यान खींच रहा है, और संगठन का कहना है कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।