New Delhi News (11 September 2025): प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि मोर्चा अध्यक्ष अनीस अब्बासी और उनकी टीम लगातार राहत सामग्री एकत्र करने में जुटी है, जिसे जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों में वितरित किया जाएगा।
पार्टी की ओर से बताया गया कि पिछले दो दिनों में अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुस्लिम बहुल इलाकों सीलमपुर, जाफराबाद, बल्लीमारन और मटिया महल से बड़ी मात्रा में राहत सामग्री एकत्र की है। अनीस अब्बासी ने कहा कि मोर्चा इन सामग्रियों को बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंचाकर उन्हें राहत पहुंचाने का कार्य करेगा।
सचदेवा ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक दिल्ली भाजपा, दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम की ओर से विशेष सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसमें सफाई अभियान, हेल्थ चेकअप और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आप नेता प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लगाने पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि दिल्ली के लोग जानते हैं कि कैसे दुर्गा पूजा और छठ समितियों से चंदा लेने के नाम पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लगाने के लिए दबाव डाला जाता रहा है। सचदेवा ने कहा कि अब इस मुद्दे पर आप नेताओं को किसी भी प्रकार का ज्ञान देने का अधिकार नहीं है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।