भारतीय जनता पार्टी ने तिलपता गोलचक्कर कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (10/09/2025): भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी सेवा पखवाड़ा, स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव, तथा पंचायत चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, जबकि संचालन का दायित्व जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी ने निभाया।
डॉ. महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक ‘सेवा पखवाड़ा’ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर तथा अस्पतालों में फल वितरण जैसे सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव, नगर और बूथ स्तर पर जाकर सेवा भाव के साथ जनसंपर्क करेगा।
सांसद ने यह भी कहा कि सेवा पखवाड़ा के साथ-साथ स्नातक एमएलसी चुनाव, शिक्षक एमएलसी चुनाव और आगामी पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर पार्टी पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नए मतदाता बनवाने के अभियान में पूरी निष्ठा से जुटें।

दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा भाव को केंद्र में रखकर जनता के बीच पहुंचना ही भारतीय जनता पार्टी की पहचान है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण के कार्यों से आमजन से सीधे जुड़ने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि, संगठन के प्रत्येक अभियान और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक योजना बनाकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित, सुभाष भाटी, देवा भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, इंद्र नागर, राहुल पंडित, सतेंद्र नागर, सत्यपाल शर्मा, कर्मवीर आर्य, रवि जिन्दल, पंकज रावल, मनोज भाटी, संजय भाटी, महेंद्र नागर, राजीव सिंघल, धीर राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने और आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।