दिल्ली के लिए केंद्र सरकार ने खोला खजाना, इतने करोड़ रुपए से सड़कें होगी चकाचक
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (10/09/2025): राजधानी दिल्ली में सड़क और यातायात ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (CRIF) के तहत 803 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस फंड से 140 रोड और फ्लाईओवर प्रोजेक्ट पूरे किए जाएंगे। इससे दिल्ली में नई सड़कें बनेंगी, पुरानी सड़कों का चौड़ीकरण होगा और कई फ्लाईओवरों का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि हाल के वर्षों में यह सबसे बड़ा सड़क सुधार अभियान साबित होगा।
पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश वर्मा (Parvesh Varma) ने कहा कि यह फैसला “विकसित दिल्ली” की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का आभार जताते हुए कहा कि इस मंजूरी से दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर का एक नया दौर शुरू होगा। उनका मानना है कि इन परियोजनाओं से न केवल ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लिए कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है। इनमें आईएसबीटी कश्मीरी गेट-वजीराबाद रोड का सुधार, लोनी चक्कर-दिल्ली बॉर्डर रोड की मरम्मत और गोकुलपुरी व रोड नंबर 63 पर फ्लाईओवर का निर्माण शामिल है। शाहदरा जिले में अली विहार से लालकुआं तक सड़क मजबूत की जाएगी, जबकि विवेक विहार-जीटी रोड और शाहदरा हॉस्पिटल रोड को भी सुधारा जाएगा।
पूर्वी दिल्ली में भी कई अहम प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी मिली है। ITO से डी-93 तक विकास मार्ग की मरम्मत होगी। एम.पी. रोड नंबर 108 और कोंडली ब्रिज कॉरिडोर का विकास किया जाएगा। इसके अलावा नोएडा लिंक रोड को चौड़ा किया जाएगा और बाईपास का निर्माण होगा। सेंट्रल और नई दिल्ली क्षेत्रों में ITO लूप, फिरोजशाह रोड, आईपी कॉलेज और माल रोड के पास सड़क सुधार कार्य किए जाएंगे।
पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के लिए भी कई योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। विकास पुरी से नजफगढ़ ड्रेन तक आउटर रिंग रोड को मजबूत किया जाएगा और यहां नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा। राजौरी गार्डन और टैगोर गार्डन के बीच एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण होगा। द्वारका अप्रोच रोड की मरम्मत होगी और अशोक रोड-लक्ष्मी विहार एक्सटेंशन कॉरिडोर भी विकसित किया जाएगा।
दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में अली विहार से सरिता विहार गांव तक नई सड़क बनेगी। प्रेस एन्क्लेव रोड और निजामुद्दीन-कालकाजी रोड को भी मजबूत किया जाएगा। इन सभी परियोजनाओं के पूरे होने के बाद दिल्ली का सड़क ढांचा और यातायात व्यवस्था काफी हद तक बेहतर होने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे न केवल दिल्लीवासियों को राहत मिलेगी, बल्कि राजधानी का समग्र विकास भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।