दिल्ली में चलती कैब में कैब ड्राइवर ने जो किया जानकर चौंक जाएंगे!, पुलिस ने किया गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (10/09/2025): राजधानी दिल्ली से महिला सुरक्षा को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मौरिस नगर इलाके में एक कैब ड्राइवर ने चलती गाड़ी में छात्रा के सामने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया। छात्रा ने हिम्मत जुटाकर इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और कैब सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला सोमवार को सामने आया जब छात्रा ने मौरिस नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। आरोपी की कैब को भी जब्त कर लिया गया है। साथ ही, पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आरोपी की पहचान लोम शंकर के रूप में हुई है। वह कथित तौर पर गाड़ी चलाते हुए छात्रा के सामने अश्लील हरकत कर रहा था। छात्रा ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर लगातार चिंताएं जताई जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि दोषी को सख्त सजा दिलाने के लिए पूरी कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी। वहीं, लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कैब सेवाओं की निगरानी और ड्राइवरों की कड़ी जांच जरूरी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।