उत्कृष्ट और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को सम्मानित करेगी दिल्ली सरकार, सीएम ने की बड़ी घोषणा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (09/09/2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब हर वर्ष दिल्ली सरकार की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक तंत्र में टीम भावना को और मजबूत करना और अधिकारियों को बेहतर काम के लिए प्रोत्साहित करना है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सम्मान समारोह में “बेस्ट इंजीनियर, बेस्ट विभाग, बेस्ट एसडीएम, बेस्ट डीएम” जैसी श्रेणियां शामिल होंगी। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण श्रेणियों में भी अधिकारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। उनका कहना था कि दिल्ली जैसे बड़े और व्यस्त शहर में अधिकारियों का समर्पण ही नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करता है।
रेखा गुप्ता ने कहा कि हाल ही में कांवड़ यात्रा, भारी बारिश और यमुना के बढ़ते जलस्तर जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में अधिकारियों ने चौबीसों घंटे काम कर उदाहरण प्रस्तुत किया। अब रामलीला और दुर्गा पूजा जैसे आगामी बड़े आयोजनों को भी पूरी गरिमा और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को इन आयोजनों की तैयारियों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जनता का विश्वास तभी मजबूत होगा जब प्रशासन पारदर्शी ढंग से काम करेगा। इसलिए अधिकारियों को निरंतर निगरानी और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने इस अवसर पर टीम भावना को दिल्ली की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि इसी सामूहिक प्रयास से राजधानी को और अधिक सुरक्षित, सक्षम और समृद्ध बनाया जा सकता है।
रेखा गुप्ता ने विश्वास जताया कि अधिकारियों को सम्मानित करने की यह नई पहल न केवल उनके मनोबल को बढ़ाएगी, बल्कि दिल्ली के विकास कार्यों को गति भी देगी। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन जब एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो किसी भी चुनौती का सामना करना आसान हो जाता है और जनता को वास्तविक लाभ मिलता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।