दिल्ली में ”फूलवालों की सैर” कार्यक्रम का भव्य आयोजन, मंत्री कपिल मिश्रा ने क्या प्लान बताया
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (09/09/2025): दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने कहा कि राजधानी को सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में सदियों पुरानी परंपरा ‘फूलवालों की सैर’ को इस वर्ष भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कला-संस्कृति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
फूलवालों की सैर उत्सव होगा आकर्षण का केंद्र
दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि 2 से 8 नवंबर तक ‘फूलवालों की सैर’ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कव्वाली, लोक संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और रंगारंग झांकियां लोगों का मन मोह लेंगी। एक हफ्ते तक चलने वाले इस उत्सव का उद्देश्य दिल्ली की परंपराओं और विविधताओं को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है।
दिल्ली की विरासत को मिलेगा नया जीवन
मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल परंपरा को जीवित रखते हैं बल्कि युवाओं को भी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में सहायक होते हैं। दिल्ली सरकार चाहती है कि ‘फूलवालों की सैर’ जैसे आयोजन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएं और दिल्ली को सांस्कृतिक धरोहरों की राजधानी के रूप में स्थापित करें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।