New Delhi News (07/09/2025): विश्वप्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस साल होने वाली रामलीला की तैयारियों का ऐलान किया। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक लाल किला परिसर में रामलीला का मंचन किया जाएगा, जबकि 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा।
प्रेस वार्ता में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान का किरदार निभाने वाले कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में मौजूद रहे। इस बार राम का किरदार किन्शुक वैद्य, लक्ष्मण का डॉ. राजन शर्मा, सीता का रिनी आर्य और हनुमान का मल्हार पांडे निभाएंगे।
अर्जुन कुमार ने बताया कि आयोजन में इस बार फिल्म जगत के 15 कलाकार, एनएसडी के 40 कलाकार और करीब 150 स्थानीय कलाकार शामिल होंगे। तीन मंजिला मंच, 1 लाख LED लाइट्स, सोमनाथ मंदिर की तर्ज़ पर तैयार भव्य सजावट और 150 फुट लंबी LED स्क्रीन दर्शकों को अद्भुत अनुभव कराएगी।
उन्होंने कहा कि इस बार पहली बार AI तकनीक का उपयोग करते हुए एक फिल्म भी बनाई गई है, जो प्रतिदिन रामलीला शुरू होने से पहले प्रदर्शित होगी। इसके जरिए युवा पीढ़ी को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन यूट्यूब और सोशल मीडिया के माध्यम से लगभग 25 करोड़ दर्शकों तक पहुंचेगा।
कमेटी ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों समेत कई नेताओं को आमंत्रण भेजा है। साथ ही 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 1,200 दिव्यांगजनों को विशेष आमंत्रण दिया जाएगा और 100 महिलाओं को साड़ियां वितरित की जाएंगी। 19 सितंबर को कन्हैया मित्तल और अंजलि द्विवेदी की भजन संध्या होगी।
इस बार की रामलीला की खासियत यह भी होगी कि इसमें भगवान वाल्मीकि द्वारा लव-कुश को संपूर्ण रामकथा सुनाने का विशेष दृश्य मंचित किया जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।