New Delhi News (07/09/2025): दिल्ली नगर निगम (MCD) ने राजधानी में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे मच्छर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए हैं। निगम ने अपने आदेश में साफ किया है कि अब सितंबर के अंत तक जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को शनिवार और रविवार को भी ड्यूटी करनी होगी। यह आदेश सीधे तौर पर उन सभी कर्मचारियों के लिए है, जो इस समय शहर में मच्छरों के प्रजनन को रोकने और बीमारी फैलने से बचाने के काम में लगे हैं।
लगातार बारिश बनी चिंता का कारण
दिल्ली में हो रही लगातार और भारी बारिश ने मच्छरों के प्रजनन को बढ़ावा दिया है। यही कारण है कि निगम ने विशेष रूप से आदेश जारी कर वीकेंड पर भी काम करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, बारिश के कारण पानी भराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का खतरा तेजी से बढ़ गया है।
आदेश के दायरे में आए कई विभाग
MCD के इस आदेश में जिला स्वास्थ्य अधिकारी, महामारी विज्ञानी, कीट विज्ञानी और सहायक चिकित्सा अधिकारी तक को शामिल किया गया है। यानी यह सिर्फ फील्ड स्टाफ तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र को चौकसी में लगाया गया है। निगम का मानना है कि सामूहिक प्रयास से ही मच्छर जनित रोगों की बढ़ती चुनौती पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
6 से 31 सितंबर तक रहेगा आदेश प्रभावी
आधिकारिक आदेश के मुताबिक, 6 सितंबर से 31 सितंबर तक सभी संबंधित कर्मचारियों के लिए शनिवार और रविवार भी कार्य दिवस माने जाएंगे। इस दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। आदेश का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि शहर में हर इलाके में निरंतर मच्छर नियंत्रण गतिविधियां चलती रहें और बीमारी फैलने से रोकी जा सके।
पिछले वर्षों के अनुभव से मिली सीख
निगम ने कहा कि इस कदम को पिछले वर्षों के अनुभव को ध्यान में रखकर उठाया गया है। हर बार मानसून में इन बीमारियों के मामलों में इजाफा देखा जाता है। इस बार शुरू से ही तैयारी पर जोर दिया जा रहा है ताकि हालात बिगड़ने से पहले ही नियंत्रण पाया जा सके।
कर्मचारियों को मिलेगा कंपनसेटरी लीव
MCD ने अपने कर्मचारियों को आश्वासन भी दिया है कि शनिवार और रविवार को की गई अतिरिक्त ड्यूटी का मुआवजा उन्हें मिलेगा। आदेश में कहा गया है कि एक नवंबर के बाद कर्मचारियों को उतने ही दिनों का प्रतिपूरक अवकाश (कंपनसेटरी लीव) दिया जाएगा। इस तरह कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ डाला जरूर गया है, लेकिन साथ ही उनके हितों का भी ध्यान रखा गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।