अवैध कूड़ा फेंकने वालों पर QRT की बड़ी कार्रवाई | Greater Noida Authority
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (07/09/2025): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) ने स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सेक्टर ज्यू वन (ZU-1) के समीप रात के समय अवैध रूप से कूड़ा फेंकते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथ पकड़ा गया। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और कुल एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक आर.के. भारती ने बताया कि QRT की टीम नियमित निगरानी अभियान चला रही है। इसी क्रम में सेक्टर ज्यू वन के पास सर्विस रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कूड़ा फेंकते पकड़ा गया, जिस पर ₹50,000 का जुर्माना लगाया गया। इसके कुछ समय बाद उसी क्षेत्र में दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी अवैध डंपिंग करते हुए पकड़ा गया। उस पर भी ₹50,000 का जुर्माना लगाया गया।
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए दोनों वाहन तब तक नहीं छोड़े जाएंगे, जब तक उनके मालिक निर्धारित जुर्माना राशि जमा नहीं कर देते। यह पहली बार नहीं है जब ऐसी कार्रवाई की गई हो। इससे पहले 3 सितंबर को भी QRT टीम ने दो अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा था और तब भी कुल एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया था।
प्राधिकरण की अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) श्रीलक्ष्मी वी.एस. ने कहा कि शहर की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अवैध कूड़ा डंपिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के नागरिकों से अपील की कि वे शहर को स्वच्छ बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने से परहेज करें।
प्राधिकरण द्वारा विशेष निगरानी दल गठित किया गया है, जो नियमित रूप से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर रहा है। रात के समय भी ये टीमें सक्रिय रहती हैं ताकि अवैध कूड़ा डंपिंग जैसी गतिविधियों पर तुरंत अंकुश लगाया जा सके। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण की सुरक्षा और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं और इनका उल्लंघन करने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।