New Delhi News (06/09/2025): दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला (Red Fort) परिसर में जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बड़ा चोरी कांड सामने आया है।आयोजित कार्यक्रम में अचानक अफरातफरी मच गई जब सोने और हीरे से जड़ा कलश मंच से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। यह कलश कारोबारी सुधीर जैन रोजाना पूजा के लिए लेकर आते थे। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी मौजूद थे।
सीसीटीवी फुटेज में कैद संदिग्ध
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने बताया कि कलश चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने लाल किला परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। यह धार्मिक अनुष्ठान 15 अगस्त से लगातार चल रहा है और 9 सितंबर तक जारी रहना है।
करोड़ों की कीमत का कलश
जानकारी के मुताबिक चोरी हुआ कलश करीब 760 ग्राम सोने से निर्मित था, जिस पर 150 ग्राम हीरे, माणिक्य और पन्ना जड़े थे। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कलश की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता के कारण जैन समुदाय में गहरी चिंता और नाराजगी है।
समुदाय में रोष और प्रशासन पर सवाल
इस घटना के बाद जैन समाज में रोष फैल गया है। श्रद्धालुओं ने सवाल उठाया है कि इतने सुरक्षित परिसर में ऐसी चोरी कैसे हो सकती है। समुदाय ने पुलिस से तुरंत कार्रवाई और कलश की बरामदगी की मांग की है। वहीं प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर चोरी हुआ कलश बरामद कर लिया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।