भाजपा का एक एक कार्यकर्ता इस आपदा की घड़ी में दिल्ली वासियों के साथ: सीएम रेखा गुप्ता

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (05/09/2025): राजधानी दिल्ली और देशभर में बाढ़ की विकराल स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को दिल्ली भाजपा कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने की, जबकि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) भी इसमें मौजूद रहीं। बैठक में दिल्ली के हालात और राहत कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, सांसद, दिल्ली सरकार के मंत्री और प्रदेश भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। सभी नेताओं ने मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास कार्यों को तेज करने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता इस आपदा की घड़ी में सेवा और सहयोग की भावना के साथ जनता के बीच सक्रिय रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता के सहयोग से राहत सामग्री जुटाकर हर जरूरतमंद तक पहुंचाना भाजपा का संकल्प है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि दिल्ली भाजपा सुनिश्चित करेगी कि राहत और सहायता हर प्रभावित परिवार तक समय पर पहुंचे। इसके लिए पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को मदद से वंचित न रहना पड़े।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।