नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की आज होगी अहम बैठक, सीएम योगी करेंगे कामकाज की समीक्षा
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (29 दिसंबर 2024): नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, रविवार को, दिल्ली में तीनों प्राधिकरणों के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होने की संभावना है। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अध्यक्षता करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, तीनों प्राधिकरणों के सीईओ बैठक में अपने-अपने विभागों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। इसके अलावा लखनऊ से भी कुछ वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल होंगे। इस चर्चा में औद्योगिक विकास, निवेश, चल रही महत्वपूर्ण परियोजनाएं और भूमि से जुड़े मामलों पर विस्तार से विचार किया जाएगा।
किसानों से जुड़े मुद्दों को भी इस बैठक में प्राथमिकता दी जाएगी। तीनों प्राधिकरणों के सीईओ मुख्यमंत्री के समक्ष नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी परियोजना की प्रगति पर रिपोर्ट पेश करेंगे। साथ ही भविष्य की योजनाओं और आगामी परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक में प्राधिकरणों के प्रमुख अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और निवेश प्रस्तावों की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की जाएगी। इस समीक्षा बैठक का उद्देश्य विभिन्न परियोजनाओं में तेजी लाना और किसानों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। इस उच्चस्तरीय बैठक के परिणामस्वरूप नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।