यमुना में बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर सीएम रेखा गुप्ता ने जिलाधिकारियों के साथ की बैठक
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (05/09/2025): राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने और बाढ़ जैसे हालात बनने के मद्देनजर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने सभी जिलाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की। बैठक में भारी बारिश और जलभराव की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राहत और बचाव कार्य में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति पर 24×7 मॉनिटरिंग जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, खाद्य सामग्री और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। हर जिलाधिकारी को अपने इलाके में राहत कार्य की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने का आदेश दिया गया है।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की पूरी टीम पूरी तरह सतर्क है और हालात से निपटने के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा चुकी है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार का मकसद हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है और इसके लिए किसी भी संसाधन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने जनता से भी अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार केंद्र और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।