जोधपुर में RSS की समन्वय बैठक प्रारंभ, पंच परिवर्तन व शिक्षा नीति पर होगा मंथन
टेन न्यूज नेटवर्क
Jodhpur News (05 September 2025): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संघ प्रेरित संगठनों की अखिल भारतीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय समन्वय बैठक (5–7 सितम्बर) का शुभारंभ आज जोधपुर में हुआ। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर प्रथम सत्र का उद्घाटन किया।

बैठक में 32 संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। संगठन मंत्र के सामूहिक वाचन के साथ आरंभ हुई बैठक में विभिन्न संगठनों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे नवीन प्रयोगों का निवेदन प्रस्तुत किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से सभी 6 सहसरकार्यवाह, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार व संगठन मंत्री मिलिंद परांडे, राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता अक्का व प्रमुख कार्यवाहिका ए. सीता गायत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही व संगठन मंत्री आशीष चौहान, सक्षम के अध्यक्ष डॉ. दयाल सिंह पवार व संगठन मंत्री चंद्रशेखर, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष ले. जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व संगठन मंत्री बी.एल. संतोष, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह व संगठन मंत्री अतुल जोग, सीमा जागरण मंच के संयोजक मुरलीधर सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित हैं।
बैठक परिसर का प्रवेशद्वार ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर से सुसज्जित किया गया है। यहाँ 500 वर्ष पूर्व औपनिवेशिकता के विरुद्ध भारतीय महिलाओं के संघर्ष की प्रतीक रानी अबक्का द्वार तथा हल्दीघाटी द्वार निर्मित किए गए हैं। साथ ही भक्तिमति मीरा बाई एवं खेजड़ली के पर्यावरण बलिदान की प्रतीक अमृता देवी की रंगोलियों से परिसर को सजाया गया है।

इस समन्वय बैठक में वर्षभर के कार्यों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान होगा। साथ ही पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवन, स्व-आधारित रचना, नागरिक कर्तव्य पालन), संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर भी गहन चर्चा होगी।
अनुभवों के आदान-प्रदान, दिशा-निर्धारण और समन्वय के उद्देश्य से आयोजित यह बैठक 7 सितम्बर को सम्पन्न होगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।