गौतमबुद्ध नगर में FDRC की तीसरी इकाई शुरू, Galgotias University का विशेष सहयोग
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (05/09/2025): पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह (Police Commissioner Laxmi Singh) ने गुरुवार को थाना बिसरख क्षेत्र की चैरी काउण्टी चौकी पर Family Dispute Resolution Clinic (FDRC) की तीसरी इकाई का शुभारम्भ किया। यह केंद्र वैवाहिक और पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए परामर्श और मध्यस्थता की सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
इस पहल में Galgotias University ने प्रमुख भूमिका निभाई है। विश्वविद्यालय ने पुलिस कमिश्नरेट के साथ मिलकर इस केंद्र की स्थापना की है, जहां विधि, मनोविज्ञान और व्यवहार विज्ञान के विशेषज्ञों की टीम अपनी सेवाएं देगी। इस साझेदारी का उद्देश्य न केवल पारिवारिक विवादों को सुलझाना है, बल्कि परिवारों को भावनात्मक, मानसिक और सामाजिक मजबूती प्रदान करना भी है।

कार्यक्रम के दौरान एसीपी महिला सुरक्षा और Galgotias University के रजिस्ट्रार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। विश्वविद्यालय के चांसलर सुनील गलगोटिया, डायरेक्टर ऑपरेशन्स आराधना गलगोटिया, वाइस चांसलर प्रोफेसर मल्लिकार्जुन बाबू और रजिस्ट्रार डॉ. नितिन कुमार गौर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए इस पहल को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि FDRC का मॉडल पुलिस और जनता की साझेदारी का उदाहरण है। यह केंद्र परिवारों को टूटने से बचाने और समाज में शांति व स्थिरता बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।

गौरतलब है कि इससे पहले शारदा यूनिवर्सिटी और एमिटी यूनिवर्सिटी के सहयोग से दो FDRC केंद्र संचालित हो रहे हैं, जिनसे अब तक हजारों परिवारों को पुनः जोड़ा जा चुका है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।