CM रेखा गुप्ता ने “विकास भी, विरासत भी” पहल का किया शुभारंभ, क्या है उद्देश्य?

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (04/09/2025): शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी दिल्ली में शिक्षा जगत का एक नया अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तालकटोरा स्टेडियम में एनडीएमसी की महत्त्वाकांक्षी शैक्षिक पहल “विकास भी, विरासत भी” का शुभारंभ किया। इस पहल से एनडीएमसी स्कूलों के 28,000 से अधिक छात्र लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर 15 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक हमारे राष्ट्र के शिल्पकार हैं और नई पहल का उद्देश्य केवल विकास नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों को भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वदेशी और पर्यावरण संरक्षण को अपनाकर ही हम आने वाली पीढ़ियों के लिए सशक्त भारत बना सकते हैं।

कार्यक्रम में एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्रा ने इसे “ऐतिहासिक दिन” बताते हुए कहा कि यह पाठ्यक्रम प्रधानमंत्री के “विकास भी, विरासत भी” विज़न को साकार करेगा। वहीं, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि विरासत को संजोकर ही विकास संतुलित हो सकता है और यमुना संरक्षण इसका प्रतीक होना चाहिए।

सांसद बांसुरी स्वराज ने इसे “संकल्प से सिद्धि तक” की दिशा में मील का पत्थर बताया और शिक्षकों को देश की संस्कृति के संवाहक करार दिया। एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने जानकारी दी कि इस पहल में पंच प्राण, योग, प्रकृति आधारित शिक्षा, भारतीय ज्ञान परंपरा और गुरु-शिष्य संबंधों को विशेष महत्व दिया गया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।