22 सितंबर से बदलेगा खर्च का हिसाब: रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती या महंगी?

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (03/09/2025): 22 सितंबर से लागू होने वाले नए जीएसटी सुधार आम लोगों की जेब को राहत देंगे। सरकार ने रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी कई वस्तुओं और सेवाओं पर टैक्स घटा दिया है, जबकि लग्जरी और हानिकारक उत्पादों पर टैक्स का बोझ और बढ़ा दिया गया है।

हेयर ऑयल, शैम्पू, टूथपेस्ट, साबुन, मक्खन, घी, पैक्ड नमकीन, बच्चों की फीडिंग बोतल और नैपकिन जैसी रोजमर्रा की वस्तुएं अब पहले से सस्ती होंगी। कृषि उपकरण जैसे ट्रैक्टर, टायर, पार्ट्स और माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स पर भी जीएसटी घटाकर 5% कर दिया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी राहत देते हुए सरकार ने व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी हटा दिया है। थर्मामीटर, ऑक्सीजन, डायग्नोस्टिक किट्स और चश्मे भी अब कम कीमत पर उपलब्ध होंगे।

वाहन क्षेत्र में पेट्रोल, CNG, LPG, डीजल और हाइब्रिड कारों पर टैक्स 28% से घटाकर 18% किया गया है। इसी तरह 350 सीसी तक की मोटरसाइकिल और मालवाहक वाहन भी सस्ते होंगे। बच्चों की कॉपियां, ग्लोब, पेंसिल और अन्य शैक्षणिक सामग्री को जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स में भी राहत मिली है—एसी, बड़े टीवी, मॉनिटर और डिशवॉशिंग मशीन अब 18% जीएसटी श्रेणी में आ गए हैं।

वहीं, पान मसाला और तंबाकू जैसे उत्पादों पर फिलहाल 28% टैक्स और सेस लागू रहेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ किया कि राज्यों का कर्ज निपटने तक यह व्यवस्था बनी रहेगी। इसके बाद इन पर 40% जीएसटी लगेगा, लेकिन अतिरिक्त ड्यूटी नहीं होगी। बड़ी गाड़ियां—1200 सीसी से ज्यादा पेट्रोल और 1500 सीसी से ज्यादा डीजल कारों पर 40% जीएसटी लागू होगा।

नए सुधारों के तहत कारोबारियों और MSME सेक्टर को भी फायदा होगा, क्योंकि अब सिर्फ तीन दिन में जीएसटी रजिस्ट्रेशन मिल जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।