नई दिल्ली (29 दिसंबर, 2024): दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में आज सुबह पुलिस और दो कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ और AATS यूनिट ने एनकाउंटर के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की पहचान रिंकू और रोहित के रूप में हुई है, जो कई राज्यों में बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
पुलिस को इनपुट मिला था कि ये दोनों वांटेड बदमाश पंजाबी बाग इलाके से गुजरने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने सुबह करीब 4:30 बजे इलाके में ट्रैप लगाया। जब बदमाशों को रोका गया और सरेंडर करने को कहा गया, तो उन्होंने पिस्टल निकालकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी कई राउंड फायर किए, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी।
रिंकू और रोहित पर दिल्ली के हरिनगर इलाके में एक सशस्त्र लूट का आरोप है। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर में भी हथियार के बल पर डकैती की थी। दोनों बदमाश दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से पिस्टल बरामद की। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इन पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और इनकी आपराधिक पृष्ठभूमि की विस्तृत जांच की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।