बिहार की जनता गाली देने वालों को करारा जवाब देगी: मनोज तिवारी, बीजेपी सांसद
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (03/09/2025): मंगलवार (02 सितंबर) को उतर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिए। इस दौरान टेन न्यूज नेटवर्क से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि, सभी शिक्षकों को तथा छात्रों को शिक्षक दिवस की बधाई देता हूं। 4 सितंबर को डूटा का चुनाव है हमें उम्मीद है कि वी.एस. नेगी के नेतृत्व में हम डूटा का चुनाव जीतेंगे और जिस विकास के कार्यों को लेकर दिल्ली का चुनाव जीते वैसे ही डूटा का चुनाव जीतकर दिखाएंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए विकास का काम करेंगे।
बिहार में कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा के प्रयोग पर मनोज तिवारी कहा कि, वह धरती तो माता सीता की है लेकिन ताड़कासुर जैसी राक्षसी भी थी, तो ऐसे ही कुछ राक्षस प्रवृति के लोग जो इस तरह के कृत्य करते हैं और वह अपना परिचय दे रहे हैं। लेकिन माता सीता की धरती इन लोगों को माफ नहीं करेगी, जिन लोगों ने ऐसा घृणित कार्य किया है। राजनीति में गाली की कौन सी जगह है ? उन्होंने कहा कि आप अपने विचारों से हमें पराजित कर सकते हैं, लेकिन गाली की क्या जरुरत आ पड़ी है?, ये तो बड़प्पन है भारत सरकार और बिहार सरकार का जो उन्हें केवल मर्यादित जवाब दे रहे हैं। वरना ऐसे लोगों का तो कानूनन इलाज भी होना चाहिए। यह केवल मात्र गाली देने की घटना नहीं बल्कि उसका तथाकथित बड़े-बड़े लोग प्रश्रय भी दे रहे हैं। इसका रिजल्ट बिहार के आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा बहुत करारा जवाब उनके इस गाली को बिहार की जनता देने वाली है।
आपको बता दें कि सांसद मनोज तिवारी ने यह बात शंकरलाल कॉन्फ्रेंस हॉल में नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा आयोजित शिक्षक संवाद समारोह के दौरान कहा। शिक्षक संवाद समारोह का आयोजन शिक्षक दिवस के दो दिन पूर्व 2 सितम्बर को आयोजित किया गया। इस दौरान मंच से शिक्षकों को देश में सम्मान दिए जाने के बात पर विशेष जोर दिया गया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।