New Delhi News (03/09/2025): पंजाब में आई भीषण बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज बुधवार सुबह राहत सामग्री लेकर पंजाब रवाना हुए। दिल्ली से यह बाढ़ राहत सामग्री की पहली खेप है, जिसे “आप” के नेता, विधायक और कार्यकर्ता प्रतिदिन भेजने का संकल्प ले चुके हैं।
केजरीवाल ने कहा कि “दिल्ली ही नहीं, देश भर के लोग पंजाब के साथ खड़े हैं। आरडब्ल्यूए, व्यापारी और आम नागरिक भी दिल खोलकर सहयोग कर रहे हैं।” वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा कि पंजाब के बाढ़ पीड़ित भाइयों-बहनों की मदद के लिए पार्टी नेता और कार्यकर्ता तन, मन, धन से सेवा करने के लिए आगे आ रहे हैं।
रवाना होने से पहले सौरभ भारद्वाज ने कहा कि “पंजाबियों और सिखों ने हमेशा पूरे देश की सेवा की है। अब हमारी बारी है कि हम उनके साथ खड़े हों। अरविंद केजरीवाल जी के निर्देश पर हम हर दिन राहत सामग्री के ट्रक पंजाब भेजेंगे और खुद सेवा में शामिल होंगे।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।