सीएम रेखा गुप्ता ने गीता कॉलोनी फ्लाइओवर क्षेत्र का किया निरीक्षण

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (02/09/2025): राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने गीता कॉलोनी फ्लाइओवर क्षेत्र का दौरा कर जमीनी निरीक्षण किया। उन्होंने जलभराव से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायज़ा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात, दिलाया भरोसा

सीएम गुप्ता ने तराई क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए परिवारों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। उन्होंने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पल उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रहने की सुविधा, भोजन, पीने का पानी और दवाइयों की व्यवस्था पहले से ही कर दी गई है ताकि किसी भी परिवार को असुविधा न हो।

डी-सिल्टिंग से मिला लाभ, पानी का बहाव जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले छह महीनों में यमुना और नालों की डी-सिल्टिंग का व्यापक काम किया गया है। इसका नतीजा यह है कि पानी का बहाव निर्बाध रूप से जारी है और जलभराव की स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार यमुना के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है और हालात से निपटने के लिए तैयार है।

हर नागरिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

सीएम गुप्ता ने स्पष्ट किया कि सरकार का संकल्प है कि किसी भी नागरिक को कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि समय रहते हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि जनता सुरक्षित महसूस करे। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी परिस्थिति में दिल्ली सरकार जनता को अकेला नहीं छोड़ेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।