शारदा विश्वविद्यालय में शारदा देवी गुप्ता की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

टेन न्यूज नेटवर्क‌

GREATER NOIDA News (01/09/2025): ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में शारदा देवी गुप्ता की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर पहुंची निमाई पाठशाला की संस्थापक रेणुका गोस्वामी ने प्रभावशाली वैदिक प्रवचन दिया, जिसमें वैदिक सभ्यता में महिलाओं की गहन भूमिका पर प्रकाश डाला गया। उन्हें सनातन धर्म के शाश्वत ज्ञान के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के अपने मिशन को आगे बढ़ाने के लिए जोर दिया। अपने भाषण के दौरान, रेणुका गोस्वामी ने आध्यात्मिक, सामाजिक और बौद्धिक क्षेत्रों में वैदिक महिलाओं की शक्ति, बुद्धिमत्ता और नेतृत्व पर ज़ोर दिया। उनके भाषण ने श्रोताओं को गहराई से प्रभावित किया और दर्शाया कि वैदिक सिद्धांत आज की दुनिया में, विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में, कैसे प्रासंगिक और परिवर्तनकारी बने हुए हैं। कहा कि हर व्यक्ति अपने भाग्य का खुद ही विधाता है। यद्यपि भगवान ने हम सब का भाग्य लिखा है किंतु उन्होंने हमारा भाग्य पेंसिल से लिखा है। जिसे मिटाकर हम स्थाई स्याही से अपना भाग्य खुद लिख सकते हैं, लेकिन इसके लिए हमारे पास सकारात्मक ऊर्जा होनी बहुत जरूरी है।उन्होंने कहा कि ब्रह्मांड में दो प्रकार की ऊर्जा संचारित हो रही है। इसमें सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा का समावेश है।अब यह हम सभी पर निर्भर है कि हम कौन सी ऊर्जा अपने भीतर समाहित कर रहे हैं। हम जिस प्रकार की ऊर्जा अपने भीतर समाहित करते हैं हमारा जीवन उसी ऊर्जा के अधीन होकर वैसा ही बनता जाता है। जैसे जीवन में हम जो भी करते हैं अच्छा करते हैं, परोपकार की भावना रखते हैं, परोपकार करते हैं, खुश रहते हैं और दूसरों को खुश रखने का प्रयत्न करते हैं, सदकार्य करते हैं और सद्विचार रखते हैं तो इससे निश्चित तौर पर हमारे अंदर ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में हमेशा अच्छा करते रहने की ही कोशिश करनी चाहिए और सकारात्मक विचार रखने चाहिए। सकारात्मक विचार जीवन में बड़ा बदलाव लाते हैं। कहा कि हर सफल पुरुष के पीछे यदि एक अच्छी महिला होती है तो हर सफल महिला के पीछे सद विचारों वाला पुरुष ही होता है। उन्होंने कहा कि आज उन्हीं के सहयोग और प्रेरणा से सकारात्मक ऊर्जा को मैं दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचा पा रहा हूं।

इस दौरान प्रो चांसलर वाइके गुप्ता, सीईओ प्रशांत गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट रिषभ गुप्ता,वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा, प्रो वाइस चांसलर डॉ परमानंद, रजिस्ट्रार डॉ विवेक गुप्ता, डॉ राजीव गुप्ता, डॉ आरसी सिंह, डॉ भुवनेश कुमार समेत विभिन्न विभाग के डीन और एचओडी मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।