UPITS बनेगा GI उत्पादों का ग्लोबल मंच, 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की राह पर उत्तर प्रदेश

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (01/09/2025): उत्तर प्रदेश की कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए योगी सरकार इस माह एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। 25 से 29 सितम्बर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2025) में प्रदेश के भौगोलिक संकेत (GI) पंजीकृत उत्पाद आकर्षण का केंद्र होंगे।

राज्य सरकार का मानना है कि GI उत्पाद न केवल परंपरागत हस्तशिल्प की धरोहर को बचाएंगे, बल्कि प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में बूस्टर डोज साबित होंगे। काशी और आसपास के जिलों के 32 GI टैग वाले उत्पाद विशेष रूप से दुनिया के सामने अपनी चमक बिखेरेंगे।

अपर आयुक्त उद्योग उमेश कुमार सिंह ने बताया कि इस पांच दिवसीय शो में उत्तर प्रदेश के 60 GI उत्पादों की अलग पवेलियन व्यवस्था की गई है। वहीं पद्मश्री डॉ. रजनीकांत, जिन्हें GI मैन ऑफ इंडिया कहा जाता है, का अनुमान है कि इस आयोजन से GI उत्पादों के कारोबार में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि लगभग 60 लाख लोग GI उत्पादों से जुड़े हैं और इसका सालाना कारोबार करीब 1 लाख करोड़ रुपये का है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले से ही ODOP और GI उत्पादों के ब्रांड एम्बेसडर बनकर इन्हें वैश्विक मंच पर प्रमोट कर रहे हैं। ऐसे में UPITS-2025 न केवल प्रदेश की बौद्धिक संपदा को नई उड़ान देगा, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में Make in UP को मजबूत पहचान भी दिलाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।