10 करोड़ के GST घोटाले मामले में सुनवाई आज, चीन से क्या है कनेक्शन?

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (01/09/2025): 10 करोड़ रुपये के माल एवं सेवा कर (GST) घोटाले से जुड़े बहुचर्चित मामले में आज मेरठ की विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CGM) अदालत में सुनवाई हुई। मामले में मुख्य आरोपी और वर्तमान में मेरठ जेल में बंद चीनी नागरिक एलिस ली को अदालत में शारीरिक रूप से पेश नहीं किया गया। सुरक्षा कारणों के चलते जेल प्रशासन ने एलिस को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से कोर्ट से जोड़ा।

इस दौरान एलिस ली की तरफ से उनके वकील अदालत में मौजूद रहे और उन्होंने बचाव पक्ष की ओर से तर्क प्रस्तुत किए। वकील पूरी कोशिश में जुटे हैं कि एलिस को कानूनी तौर पर राहत दिलाई जा सके। उन्होंने अदालत को बताया कि एलिस ली को मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है और उनके खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं हैं।

वहीं दूसरी ओर, अभियोजन पक्ष की तरफ से एडवोकेट लक्ष्य सिंह ने जोरदार तरीके से दलीलें पेश कीं। उनके साथ सीजीएसटी विभाग, नोएडा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी कोर्ट पहुंचे और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर एलिस ली की संलिप्तता को स्पष्ट करने की कोशिश की। अदालत में बचाव और अभियोजन पक्ष के बीच जोरदार जिरह जारी है। यह मामला मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुए बड़े कर घोटालों में से एक माना जा रहा है, जिसमें फर्जी फर्मों के जरिये करोड़ों रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का दुरुपयोग किए जाने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि एलिस ली के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर कंपनियां रजिस्टर करने और फिर उन पर अवैध टैक्स रिफंड क्लेम करने का गंभीर आरोप है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को ध्यानपूर्वक सुना और मामले की सुनवाई को अगली तारीख के लिए स्थगित कर दिया है। मामले की सुनवाई और जांच से जुड़ी हर अहम जानकारी पर नज़र रखी जा रही है। जैसे ही कोई नया अपडेट आएगा, खबर को अपडेट किया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।