जेवर की अंजू चौधरी ने कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया गौरव: धीरेंद्र सिंह, विधायक
टेन न्यूज नेटवर्क
YAMUNA EXPRESSWAY News (31/08/2025): जेवर क्षेत्र के ग्राम मुतैना की बेटी अंजू चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में 76 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंजू ने कांस्य पदक (Bronze Medal) हासिल किया। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने अंजू को ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
अंजू की इस उपलब्धि पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर जब बेटियां राष्ट्रीय मंच पर अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल करती हैं, तो यह पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी होता है। आगे उन्होंने ने कहा कि अंजू चौधरी ने न केवल अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है, बल्कि प्रदेश और देश को भी गौरवान्वित किया है।
कुश्ती के दंगल में कांस्य पदक जीतकर अंजू चौधरी ने यह दिखा दिया कि गांव की मिट्टी में भी प्रतिभा और जज़्बे की कोई कमी नहीं है। उनकी यह जीत पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।