सीएम रेखा गुप्ता ने जन सेवा सदन में मनाया ओणम, कहा– दिल्ली है विविधताओं का संगम
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (31/08/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने रविवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में ओणम पर्व पर आयोजित भव्य समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज पूरे सदन में ओणम की खुशियों और रंग-बिरंगी परंपराओं ने उत्सव का माहौल बना दिया है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिल्ली में हर त्योहार को एक परिवार की तरह मनाया जाता है।
रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली हमेशा से ही भारत की विविधताओं और परंपराओं का संगम रही है। यहां हर संस्कृति, हर भाषा और हर त्योहार का सम्मान और उत्साह के साथ स्वागत होता है। उन्होंने कहा कि ओणम केवल केरल का पर्व नहीं बल्कि दिल्ली समेत पूरे भारत का साझा उत्सव बन चुका है, जो हमें एक-दूसरे से जोड़ता है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में करीब 10 लाख से अधिक मलयाली भाई-बहन रहते हैं, जो इस शहर को अपनी कर्मभूमि मानते हैं। उन्होंने कहा कि यह उत्सव हमें एकता, भाईचारे और साझा प्रगति की प्रेरणा देता है। रेखा गुप्ता ने विश्वास जताया कि दिल्लीवासी इसी तरह एक परिवार की तरह मिलकर आगे बढ़ते रहेंगे और राजधानी को उज्ज्वल और सशक्त भविष्य की ओर ले जाएंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।