कांग्रेस द्वारा किया गया अपराध अक्षम्य: वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (30/08/2025): बिहार के दरभंगा में हाल ही में हुई कांग्रेस रैली के दौरान मंच से एक कार्यकर्ता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। इस घटना के विरोध में शनिवार को दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने आईटीओ चौराहा पर एक आक्रोश रैली का आयोजन किया। रैली का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया और बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए।

कांग्रेस मुख्यालय की ओर मार्च, पुलिस ने रोका

बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय की ओर पैदल मार्च करने की कोशिश की, लेकिन आईटीओ चौक पर पुलिस ने कड़ी बैरिकेडिंग कर दी। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे और नारेबाजी जारी रही।

नेताओं और कार्यकर्ताओं को किया गया डिटेन

स्थिति काबू से बाहर न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस कार्रवाई के बावजूद कार्यकर्ताओं में नाराजगी बनी रही।

वीरेंद्र सचदेवा का कांग्रेस पर हमला

डिटेन किए जाने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने टेन न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत में कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने टेन न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत करते हुए कहा कि “देश की जनता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जब तक वे प्रधानमंत्री मोदी से सार्वजनिक माफी नहीं मांगते। उन्होंने जो किया है, वह अक्षम्य अपराध है।” सचदेवा ने साफ कहा कि बीजेपी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और कांग्रेस को जनता के बीच जवाब देना होगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।