पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में दिल्ली बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन
रंजन अभिषेक ,संवाददाता, टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली, (30 अगस्त 2025): बिहार में कांग्रेस मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अभद्र भाषा के प्रयोग को लेकर दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आईटीओ चौराहे से कांग्रेस मुख्यालय तक विरोध मार्च निकाला।
मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी हाय-हाय”, “कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी में माहौल बेहद आक्रोशित दिखा।
विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने आईटीओ और कांग्रेस दफ्तर के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारें भी कीं। इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए और आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे।
स्थिति बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक कैलाश गहलोत समेत कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें बसों में बैठाकर ले जाया गया।
इस विरोध प्रदर्शन ने एक बार फिर दिखाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में गहरा रोष है। भाजपा ने इसे कांग्रेस पार्टी की मानसिकता का शर्मनाक उदाहरण बताया और कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक माफी की मांग की।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।