सीवान (30 अगस्त 2025): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “वोट चोरी के खुलासों से हिंदुस्तान भाजपा की सच्चाई जानेगा और फिर अपनी मन की बात मोदी को बताएगा।” राहुल गांधी शुक्रवार देर शाम बिहार के सीवान में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के 13वें दिन जनता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव, इंडिया गठबंधन के नेता दीपांकर भट्टाचार्य, मुकेश सहनी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी के मामले सिर्फ एक विधानसभा या राज्य तक सीमित नहीं हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक की बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट के महादेवपुरा क्षेत्र की जांच में पाया कि यहां एक लाख फर्जी वोट जोड़े गए। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह की धांधली हुई, जबकि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को जीत मिली थी। विपक्ष द्वारा मतदाता सूची और मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी मांगे जाने पर चुनाव आयोग द्वारा इनकार किए जाने को राहुल गांधी ने भाजपा-चुनाव आयोग की मिलीभगत का सबूत बताया।
तेज नारों और भारी भीड़ के बीच राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा नेताओं की बौखलाहट इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस ने उनकी चोरी पकड़ ली है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों, दलितों, पिछड़ों, ईबीसी, अल्पसंख्यकों और सामान्य वर्ग के गरीबों का वोट का अधिकार छीना जा रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी वोट चोरी कर चुनाव जीतते हैं और यह बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान पर सीधा हमला है।
एसआईआर प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए राहुल गांधी ने बिहार की जनता को चेताया कि वोट चोरी के जरिए संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि “मोदी पहले वोट छीनेंगे, फिर राशन कार्ड और जमीन भी छीन लेंगे।” उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को सख्त चेतावनी दी कि बिहार में एक भी वोट की चोरी नहीं होने दी जाएगी।
‘वोटर अधिकार यात्रा’ को मिल रहे समर्थन का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा ने इतनी शक्ति दी है कि अब “वोट चोर, गद्दी छोड़” का नारा पूरे देश में गूंज रहा है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता का यह जनसैलाब आने वाले समय में भाजपा की नीतियों और वोट चोरी के खिलाफ निर्णायक संदेश देगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।