नोएडा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (29/08/2025): थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त को सेक्टर-62, एनआईबी चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक पर सवार दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में मिली जानकारी पर इनके एक और साथी को भी गिरफ्तार किया गया। इसके बाद जयपुरियो चौराहे के पास पार्क से 8 और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफजल, अफरीद मलिक उर्फ भूरा और आस मोहम्मद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि वह नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली से बाइक चोरी कर उनके पुर्जे कबाड़ियों को बेच देते थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद हुई मोटरसाइकिलों में से तीन के मामले नोएडा और दिल्ली में पहले से दर्ज हैं, जबकि बाकी गाड़ियों की जानकारी जुटाई जा रही है। अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।