मोदी सरकार ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार का कार्यकाल बढ़ाया

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (28 August 2025): मोदी सरकार ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सतीश कुमार का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2025 को समाप्त होने वाला था, लेकिन अब वह 1 सितंबर 2025 से अगले आदेश तक या एक वर्ष की अवधि तक (जो भी पहले हो) अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। इस संबंध में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 27 अगस्त 2025 को आदेश जारी किया।

सतीश कुमार ने 1 सितंबर 2024 को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ का कार्यभार संभाला था। वह बोर्ड के इतिहास में अनुसूचित जाति वर्ग से पहले अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने। भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसएमई) के 1986 बैच के अधिकारी कुमार ने अपने 34 वर्षों से अधिक के करियर में रेलवे के विकास और आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कुमार ने मार्च 1988 में भारतीय रेलवे में अपना करियर शुरू किया था। लंबे कार्यकाल में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों और मंडलों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं और रेलवे व्यवस्था में दक्षता, नवाचार और सुरक्षा को मजबूत किया। उनका एक उल्लेखनीय योगदान ‘फॉग सेफ डिवाइस’ पर किया गया कार्य है, जिसने कोहरे की परिस्थितियों में भी सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने में बड़ी भूमिका निभाई।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सतीश कुमार की कार्यशैली और तकनीकी दृष्टिकोण ने भारतीय रेलवे को नई दिशा दी है। उनके कार्यकाल विस्तार से रेलवे के कई अधूरे प्रोजेक्ट्स और सुधार कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।