ITI में दाखिले का आख़िरी अवसर, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (28/08/2025): गौतमबुद्ध नगर जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अब भी मौका बाकी है। नोएडा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य यज्ञ देव सिंह ने बताया कि अगस्त 2025 सत्र के चौथे चरण की प्रक्रिया जारी है। इस चरण में रिक्त सीटों पर नए और पहले से पंजीकृत दोनों प्रकार के उम्मीदवार दाखिला (Admission) ले सकते हैं।

यह प्रवेश प्रक्रिया वॉक-इन प्रणाली पर आधारित है। इच्छुक छात्र-छात्राओं को 30 अगस्त 2025 की शाम 5 बजे तक संबंधित आईटीआई संस्थान में पहुंचकर औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

संस्थान प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे समय रहते अवसर का लाभ उठाएं और रोजगारोन्मुखी तकनीकी प्रशिक्षण से अपने करियर की नई शुरुआत करें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।