यूपी परिवहन विभाग की नई पहल: अब ‘149’ पर मिलेगी 24× 7 मदद

टेन न्यूज नेटवर्क

Lucknow News (28/08/2025): उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने आम नागरिकों को परिवहन सेवाओं
(Transportation services) से जुड़ी सुविधाएं और आसान बना दी है। अब विभाग की हेल्पलाइन पर पहुंचना पहले से सरल हो गया है। उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने बताया कि टोल-फ्री नंबर 1800-1800-151 के साथ ही नया शॉर्ट कोड हेल्पलाइन नंबर
(Helpline Number) “149” भी शुरू कर दिया गया है, जो चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा।
परिवहन विभाग (Transport Department) के अधिकारियों के मुताबिक, इस नंबर पर कॉल करके लोग ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, परमिट, फिटनेस, रोड टैक्स, प्रदूषण प्रमाणपत्र, बीएच-सीरीज़ पंजीकरण, ई-चालान और अन्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी या शिकायत (Complaint) का समाधान (Solution) पा सकते हैं।
कैसे मिलेगी सुविधा
•मोबाइल या लैंडलाइन से “149” या 1800-1800-151 डायल करें।
•संबंधित सेवा चुनें और आवश्यक विवरण दें।
•जानकारी, लिंक या स्थिति का संदेश सीधे मोबाइल पर मिल जाएगा।
•शिकायत दर्ज होने पर तत्काल शिकायत संख्या भी जारी होगी।
इसके साथ ही विभाग की वेबसाइट upgov.info/transport पर भी नई शिकायत दर्ज करने और स्थिति देखने की सुविधा उपलब्ध है।
सुरक्षा पर जोर
विभाग ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि किसी भी भुगतान (Payment) के लिए केवल सरकारी पोर्टल (जैसे parivahan.gov.in) का ही उपयोग करें। इसके अलावा विभाग का आधिकारिक व्हाट्सऐप चैटबॉट नंबर 8005441222 है, जिससे सत्यापित जानकारी मिल सकती है।
सरकार का लक्ष्य
परिवहन विभाग का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को त्वरित और पारदर्शी सहायता उपलब्ध कराना है। छोटा और आसान नंबर ‘149’ आमजन तक सीधी पहुंच सुनिश्चित करेगा और शिकायत-निवारण प्रक्रिया को और तेज़ बनाएगा।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।