CM रेखा गुप्ता ने गणेश चतुर्थी पर कनॉट प्लेस के गणेश मंदिर में किए दर्शन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (27/08/2025): देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व आज बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में भी इस पावन अवसर पर मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इसी क्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) बुधवार सुबह कनॉट प्लेस स्थित प्रसिद्ध श्री गणेश मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर पहुँचीं, जहाँ उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल भी उनके साथ मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गणपति बप्पा के चरणों में आशीर्वाद लेते हुए कहा कि वे सभी नागरिकों को गणेश चतुर्थी की ढेर सारी शुभकामनाएँ देती हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान गणपति देश के सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न करें, दिल्ली को निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ाएँ और विकास की यात्रा में कोई भी विघ्न न आए। रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रभु गणेश अपनी कृपा दिल्ली की जनता पर हमेशा बनाए रखें।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुख्यमंत्री ने विशेष संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि मंगलमूर्ति गणपति जीवन में बुद्धि, विवेक, सफलता और समृद्धि का वरदान देते हैं। जहाँ गणेश जी विराजते हैं, वहाँ सौभाग्य और मंगल का वास होता है। उन्होंने प्रार्थना की कि गणपति बप्पा दिल्ली के हर घर-आँगन को अपने आशीष से आलोकित करें और सबके जीवन में नई सफलताएँ और खुशियाँ भर दें।

इधर, राजधानी के अलग-अलग मंदिरों में भी गणपति स्थापना और विशेष सजावट देखने को मिल रही है। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। घरों और चौक-चौराहों पर भी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। भक्तों का विश्वास है कि इन 10 दिनों के दौरान गणपति जी से जो भी मनोकामना मांगी जाती है, वह अवश्य पूरी होती है।

गणेश चतुर्थी का पर्व न केवल महाराष्ट्र, बल्कि पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। दिल्ली से लेकर अन्य राज्यों तक श्रद्धालु भक्ति और आस्था में डूबे दिखाई दे रहे हैं। भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ यह पर्व केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आनंद का भी प्रतीक बन चुका है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।